एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आकाश एयर 23 नवंबर से बेंगलुरु-पुणे मार्ग पर उड़ानें शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी आकाश एयर बेंगलुरु-पुणे मार्ग पर 23 नवंबर से उड़ानें शुरू करेगी।

जरुरी जानकारी | आकाश एयर 23 नवंबर से बेंगलुरु-पुणे मार्ग पर उड़ानें शुरू करेगी

मुंबई, दो नवंबर विमानन कंपनी आकाश एयर बेंगलुरु-पुणे मार्ग पर 23 नवंबर से उड़ानें शुरू करेगी।

कंपनी ने बुधवार को बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस उड़ान के साथ यह शहर इस नई एयरलाइन के नेटवर्क में नौवां गंतव्य होगा।

इसमें कहा गया है कि सात अगस्त को परिचालन शुरू करने वाली आकाश एयर को नवंबर के अंत तक लगभग 58 दैनिक उड़ानें और 400 साप्ताहिक उड़ानें पार करने की उम्मीद है।

एयरलाइन ने कहा कि बढ़ती मांग के कारण बेंगलुरु और मुंबई के बीच संपर्क सुविधा 23 नवंबर से बढ़ाई जाएगी। इससे इस मार्ग पर दैनिक उड़ानें सात हो जाएंगी।

आकाश एयर 23 नवंबर को बेंगलुरु और पुणे के बीच सेवाएं शुरू करने के बाद 26 नवंबर से इस मार्ग पर दूसरा फेरा शुरू करेगी।

बयान के अनुसार, आकाश एयर अब बेंगलुरु से सात शहरों - मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, गुवाहाटी और पुणे को जोड़ने वाली 20 दैनिक उड़ानों की पेशकश करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).