जरुरी जानकारी | आकाश एयर 25 जनवरी से हैदराबाद से बेंगलुरु, गोवा के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी आकाश एयर ने मंगलवार को 25 जनवरी से हैदराबाद से बेंगलुरु और गोवा के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की।
हैदराबाद, 24 जनवरी विमानन कंपनी आकाश एयर ने मंगलवार को 25 जनवरी से हैदराबाद से बेंगलुरु और गोवा के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की।
एयरलाइन 15 फरवरी से हैदराबाद-बेंगलुरु मार्ग पर दो अतिरिक्त फेरे जोड़ेगी।
आकाश एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा, ''हम गोवा और बेंगलुरु के लिए दैनिक उड़ानों के साथ अपने 13वें गंतव्य हैदराबाद से परिचालन शुरू करके दक्षिण भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं।''
आकाश एयर के सह-संस्थापक और मुख्य विपणन अधिकारी बेलसन कॉटिन्हो ने कहा कि हमारे पास हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू करने से 14 शहरों के बीच कुल 21 मार्गों पर लगभग 575 साप्ताहिक उड़ानें होंगी।
उन्होंने आगे कहा कि आकाश एयर के बेड़े में अभी 14 विमान हैं। मार्च 2023 के अंत तक यह संख्या 18 होगी। एयरलाइन अगले चार साल में 54 अतिरिक्त विमान जोड़ेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

