एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आकाश एयर की उड़ान इसी महीने से, डीजीसीए से हवाई परिचालक प्रमाणपत्र मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आकाश एयर को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से हवाई परिचालक प्रमाणपत्र (एओसी) मिल गया है। एयरलाइन की वाणिज्यिक उड़ानें इसी महीने शुरू होंगी।

जरुरी जानकारी | आकाश एयर की उड़ान इसी महीने से, डीजीसीए से हवाई परिचालक प्रमाणपत्र मिला

मुंबई, सात जुलाई आकाश एयर को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से हवाई परिचालक प्रमाणपत्र (एओसी) मिल गया है। एयरलाइन की वाणिज्यिक उड़ानें इसी महीने शुरू होंगी।

आकाश एयर ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि एयरलाइन की परिचालन की तैयारियों के संदर्भ में सभी नियामकीय और अनुपालन जरूरतों को पूरा करने के बाद उसे एओसी मिल गया है।

एयरलाइन ने डीजीसीए की निगरानी में कई परीक्षण उड़ानों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित आकाश एयर को 21 जून को अपने पहले बोइंग 737 मैक्स विमान की डिलिवरी मिली है।

आकाश एयर के संस्थापक-मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने कहा, ‘‘एओसी प्रक्रिया के दौरान रचनात्मक निर्देशन, सक्रिय समर्थन के लिए हम डीजीसीए के आभारी हैं। हमारा इरादा जुलाई के अंत तक अपनी वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने का है।’’

सरकार डिजिटलीकरण का नया दौर शुरू करने की तैयारी में है। आकाश एयर ने कहा कि इसी के तहत वह पहली एयरलाइन है जिसकी समूची एओसी प्रक्रिया को सरकार के प्रगतिशील ईजीसीए डिजिटल मंच के जरिये पूरा किया गया।

आकाश एयर ने कहा कि वह दो विमानों के साथ अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू करेगी। हर महीने वह अपने बेड़े में नए विमान जोड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).