जरुरी जानकारी | आकासा एयर ने इंजन खरीदने को सीएफएम इंटरनेशनल के साथ किया समझौता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू विमानन कंपनी अकासा एयर और इंजन विनिर्माता सीएफएम इंटरनेशनल ने शुक्रवार को एक समझौते की घोषणा की। इसके तहत अकासा एयर अपने 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए 300 से अधिक सीएफएम लीप-1बी इंजन खरीदेगी।
मुंबई, 26 जनवरी घरेलू विमानन कंपनी अकासा एयर और इंजन विनिर्माता सीएफएम इंटरनेशनल ने शुक्रवार को एक समझौते की घोषणा की। इसके तहत अकासा एयर अपने 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए 300 से अधिक सीएफएम लीप-1बी इंजन खरीदेगी।
अकासा एयर ने एक बयान में कहा कि समझौते में अतिरिक्त इंजन और सेवा अनुबंध भी शामिल है।
हालांकि, एयरलाइन ने सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया।
आकास एयर ने 18 जनवरी को 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर की घोषणा की थी।
कंपनी ने अगस्त 2022 में अपना परिचालन शुरू किया और पहले कुल 76 लीप-1बी- इंजन युक्त 737-8 विमानों का ऑर्डर दिया था।
वर्तमान में इनमें से 22 विमान सेवा में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

