देश की खबरें | अकालियों ने एसजीपीसी को ‘शिरोमणि गोलक’ कमेटी में तब्दील कर दिया: मुख्यमंत्री मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को अकाली नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे के लालच में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को ‘शिरोमणि गोलक (दानपेटी) प्रबंधक कमेटी’ में बदल दिया है।

अमृतसर, आठ जून पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को अकाली नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे के लालच में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को ‘शिरोमणि गोलक (दानपेटी) प्रबंधक कमेटी’ में बदल दिया है।

मान की टिप्पणियों की निंदा करते हुए एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने उन्हें “निराधार, सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाली और सिख पंथ की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का अपमान” बताया।

धामी ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल मान के ‘‘बौद्धिक दिवालियेपन को दर्शाती है, बल्कि उनके अहंकार और उथली समझ को भी उजागर करती है।’’

यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए अपनी राजनीतिक शक्ति का ‘दुरुपयोग’ किया है, जिसमें ‘अपने निजी हितों के अनुरूप अकाल तख्त के जत्थेदारों की नियुक्ति में हेरफेर करना’ भी शामिल है।

मान ने आरोप लगाया, ‘‘वित्तीय उद्देश्यों के लिए अकालियों ने एसजीपीसी की शुचिता को कमतर किया है और संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए इसका और अकाल तख्त का दुरुपयोग किया है।’’

मुख्यमंत्री ने अकाली नेताओं पर सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के निर्देशों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का भी आरोप लगाया, ताकि ‘‘जनता को धोखा दिया जा सके और अपने एजेंडे को पूरा किया जा सके।’’

मान ने कहा, ‘‘अकालियों ने न केवल सरकारी खजाने को लूटा, बल्कि धार्मिक संस्थाओं के धन को भी लूटा। उनके कार्यकाल में राजनीतिक और धार्मिक शोषण की भरमार रही, जिससे पंजाब को काफी नुकसान हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अकाली नेतृत्व एक ऐसी विरासत का प्रतीक है जिसमें गरीबों की अनदेखी की गई, जबकि ताकतवर लोगों ने राज्य को बेरोकटोक लूटा।’’

मान ने कहा कि अकाली नेता लोगों की पहुंच से बाहर रहे जिसके कारण उन्हें बाहर कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें