देश की खबरें | अकाली नेता बादल ने शाह से मुलाकात की: कहा-भारत-कनाडा के खराब होते संबंधों से पंजाबियों में घबराहट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और कनाडा के संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर भारत और कनाडा के संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा।

बादल ने रेखांकित किया कि बड़ी संख्या में पंजाबी कनाडा में रहते हैं और दोनों देशों के खराब होते रिश्तों की वजह से उनमें घबराहट है।

गृहमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बादल ने कहा कि दोनों देशों के खराब होते रिश्तों की वजह से बड़ी संख्या में सिखों समेत पंजाबियों को हो रही परेशानियों की जानकारी को लेकर वह दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाबियों में घबराहट का भाव है। दोनों सरकारों, भारत और कनाडा को यथाशीघ्र इस समस्या का समाधान तलाशना चाहिए।’’

जब बादल से पूछा गया कि भारत बार-बार कनाडा से उसकी जमीन पर खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर चिंता जता रहा है तब उन्होंने कहा कि सिख सबसे अधिक देशभक्त लोग हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक कुर्बानी दी है। बादल ने कहा कि कुछ लोगों के कृत्य के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए न कि तूल देना चाहिए।

शिअद अध्यक्ष ने रेखांकित किया कि कनाडा में 18 लाख भारतीय रहते हैं और उनमे से अधिकतर पंजाबी हैं।

उत्तरी अमेरिकी देश में खालिस्तान समर्थक तत्वों की बढ़ती गतिविधि के मद्देनजर भारत-कनाडा के रिश्तों में गिरावट देखी जा रही है। भारत का मानना है कि ट्रूडो सरकार उसकी चिंताओं पर गौर नहीं कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान