एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में वह इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

देश की खबरें | आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की

रांची, 27 जुलाई ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में वह इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

महतो ने पार्टी के ‘मिलन समारोह’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमित दिनों के लिए मानसून सत्र बुलाने पर भी सवाल उठाए। इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी मानसून सत्र के लिए हमारा एजेंडा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रित होगा। भूमि से संबंधित अपराध, भूमि मुआवजा और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी पार्टी के प्रमुख एजेंडे में शामिल होंगे।’’

महतो ने कहा, ‘‘मानसून सत्र बहुत कम अवधि के लिए बुलाया जाएगा। इसके दिनों की संख्या सीमित है। सरकार ने अभी तक खुली बहस के लिए विषय तय नहीं किया है।’’

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक अगस्त से शुरू होकर सात अगस्त तक चलेगा। सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे।

अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनीक करने के सवाल पर महतो ने कहा, ‘‘मुख्य मुद्दा यह है कि क्या इन क्लीनिक में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दवाएं और डॉक्टर हैं। केवल नाम बदलने से कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आएगा।’’

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में आजसू पार्टी का केवल एक सदस्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).