देश की खबरें | रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के मुकाबले आजसू ने 21960 मतों की बढ़त बनायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ में हुये उपचुनाव के मतों की गिनती जारी है और आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से 21960 मतों से आगे हैं । निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी।
रामगढ़, दो मार्च झारखंड के रामगढ़ में हुये उपचुनाव के मतों की गिनती जारी है और आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से 21960 मतों से आगे हैं । निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी।
रामगढ़ के अनुमंडलीय पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि नौ चरणों की मतणगणना पूरी होने के बाद आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तथा कांग्रेस के बजरंग महतो के मुकाबले 21960 मतों की बढ़त बना ली है।
हुसैन ने बताया कि नौ चरणों की मतगणना संपन्न होने के बाद सुनीता चौधरी को कुल 1,04,442 मत प्राप्त हुए हैं वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बजरंग महतो को 82482 मत मिले हैं ।
आपराधिक मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस विधायक ममता देवी के अयोग्य घोषित होने के बाद यहां उपचुनाव कराना पड़ा है ।
सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार तथा ममता के पति बजरंग महतो का मुकाबला विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरे आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी से है।
मतगणना का कार्य 11 चरण तक चलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)