जरुरी जानकारी | अजूनी बायोटेक का सहजन के प्रसंस्करण के लिए एवलॉन से समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अजूनी बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में सहजन (मोरिंगा) के टिकाऊ प्रसंस्करण के लिए अमेरिका स्थित एवलॉन एनर्जी ग्रुप की भारतीय अनुषंगी के साथ गठजोड़ किया है।

नयी दिल्ली, 18 जून अजूनी बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में सहजन (मोरिंगा) के टिकाऊ प्रसंस्करण के लिए अमेरिका स्थित एवलॉन एनर्जी ग्रुप की भारतीय अनुषंगी के साथ गठजोड़ किया है।

पशुओं के लिए चारा और पूरक खाद्य उत्पाद बनाने वाली अजूनी बायोटेक ने बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत सहजन के बीजों और पत्तियों के प्रसंस्करण के लिए क्रशिंग और सुखाने वाली मिलों सहित प्रसंस्करण इकाई लगाई जाएंगी।

साझेदारी समझौते के मुताबिक, एवलॉन बायोएनर्जी सहजन के बीजों एवं पत्तियों का प्रसंस्करण कर तेल निकालने पर ध्यान देगी जबकि अजूनी उसकी खली का इस्तेमाल भारत में आगे के प्रसंस्करण और वितरण के साथ निर्यात के लिए पशु चारा उत्पाद बनाने में करेगी।

अजूनी बायोटेक ने शेयर बाजार को इस साझेदारी समझौते की सूचना दी।

इसके अलावा अजूनी ने अमेरिका, अफ्रीका, लातिनी अमेरिका और अन्य क्षेत्रों में इसी तरह की परियोजनाओं पर एवलॉन के साथ सहयोग में दिलचस्पी जताई है।

एवलॉन पूरे भारत में सहजन और अन्य तिलहन फसलों की खेती के लिए कृषि योग्य जमीन को पट्टे पर ले रही है या उनका अधिग्रहण कर रही है। यह इन तिलहन फसलों की खेती के लिए बड़ी और छोटी सहकारी समितियों के साथ अनुबंध खेती समझौते भी कर रही है।

अजूनी बायोटेक को अगले वित्त वर्ष तक सहजन के वाणिज्यिक उत्पादन से 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\