देश की खबरें | खड़से के राकांपा में शामिल होने का अजित पवार ने किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खड़से के राकांपा में शामिल होने के निर्णय का शुक्रवार को स्वागत किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खड़से के राकांपा में शामिल होने के निर्णय का शुक्रवार को स्वागत किया।

पवार ने कहा कि इससे राकांपा को ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले के पुरबानी गांव में आग लगने से दस घर जले, सीएम जयराम ठाकुर ने प्रभावित परिवारों की सहायता करने का दिया निर्देश: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि खड़से के नेतृत्व से महाराष्ट्र के खानदेश क्षेत्र (उत्तरी महाराष्ट्र) और राज्य के अन्य भागों में पार्टी को विस्तार देने में सहायता मिलेगी।

खड़से (68) खानदेश के जलगांव जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

उनके राकांपा में शामिल होने के कार्यक्रम में पवार की अनुपस्थिति से, घटनाक्रम को लेकर पवार के नाराज होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने इन खबरों का खंडन किया।

अजित पवार ने ट्वीट किया, “मैं राज्य के वरिष्ठ नेता एकनाथराव जी खड़से साहब का राकांपा में तहेदिल से स्वागत करता हूं। खड़से साहब और उनकी बेटी रोहिणी ताई के पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी को ऊर्जा मिलेगी।”

खड़से, बुधवार को भाजपा से अलग हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\