एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अजित पवार ने सांसद अमोल कोल्हे पर साधा निशाना, कहा- राजनीति उनका क्षेत्र नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को अभिनेता और राकांपा (शरद पवार गुट) के सांसद अमोल कोल्हे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि राजनीतिक दलों को विरोधी उम्मीदवार अपराजेय लगते हैं तो वे मशहूर हस्तियों को चुनाव में उतारते हैं।

देश की खबरें | अजित पवार ने सांसद अमोल कोल्हे पर साधा निशाना, कहा- राजनीति उनका क्षेत्र नहीं

पुणे, चार मार्च महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को अभिनेता और राकांपा (शरद पवार गुट) के सांसद अमोल कोल्हे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि राजनीतिक दलों को विरोधी उम्मीदवार अपराजेय लगते हैं तो वे मशहूर हस्तियों को चुनाव में उतारते हैं।

पुणे जिले में कोल्हे के निर्वाचन क्षेत्र शिरूर में किसानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि सांसद का क्षेत्र राजनीति नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दो साल बाद ही इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

अजित ने कहा, ‘‘मैं कोल्हे को दूसरी पार्टी से लाया था और उन्हें टिकट दिया था और राकांपा नेता दिलीप वाल्से पाटिल के साथ मिलकर 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ली थी। हमने शुरू में कोल्हे को उत्साही पाया, लेकिन दो साल के अंदर ही वह मेरे पास आए और इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए कहा कि उनका अभिनय करियर प्रभावित हो रहा है।’’

अजित पवार ने कहा कि लोगों ने पिछले चार वर्षों में निर्वाचन क्षेत्र में कोल्हे की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक दलों को कोई विशेष विपक्षी उम्मीदवार अपराजेय लगता है, तो वे व्यापक अपील के चलते मशहूर हस्तियों को उनके मुकाबले के लिए चुनावी मैदान में उतारते हैं।

अजित पवार ने कहा, ‘‘अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव लड़ती हैं और जीतती हैं। अभिनेता सनी देओल और गोविंदा को भी कुछ जगहों पर मैदान में उतारा गया था। राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन भी चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन मशहूर हस्तियों का राजनीति से क्या संबंध है?’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को इस बार भी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से टिकट दिया है, जबकि सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर सीट से भाजपा के सांसद हैं।

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘बात यह है कि क्या मशहूर हस्तियां अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में रुचि रखते हैं। लोगों को मशहूर हस्तियों में संभावना दिखती है और उन्हें वे वोट देते हैं। हम (राजनीतिक नेता) यह गलती करत हैं उनकी क्षमताओं को जाने बिना उन्हें शामिल कर लेते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).