एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एयरटेल की 5जी सेवा एक महीने में, 2023 तक सभी शहरों तक पहुंचने का इरादा : विट्टल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल एक महीने के भीतर 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा इस साल दिसंबर तक देश के महत्वपूर्ण महानगरों में 5जी सेवाएं शुरू करने का है।कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | एयरटेल की 5जी सेवा एक महीने में, 2023 तक सभी शहरों तक पहुंचने का इरादा : विट्टल

नयी दिल्ली, सात सितंबर दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल एक महीने के भीतर 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा इस साल दिसंबर तक देश के महत्वपूर्ण महानगरों में 5जी सेवाएं शुरू करने का है।कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने ग्राहकों से एक संदेश में कहा, ‘‘हमारी योजना 2023 के अंत तक देश के सभी शहरी क्षेत्रों में 5जी सेवा शुरू करने की है।’’

विट्टल ने कहा कि एयरटेल का 5जी नेटवर्क 4जी की तुलना में 20 से 30 गुना तेज गति प्रदान करेगा।

विट्टल ने कहा कि हम एक महीने के अंदर अपनी 5जी सेवाओं को पेश करने की उम्मीद करते हैं। दिसंबर तक, प्रमुख महानगरों में ये सेवाएं उपलब्ध होंगी। उसके बाद हम पूरे देश में इस सेवा को शुरू करने के लिए तेजी से विस्तार करेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिये अपने शहर में 5जी की उपलब्धता के बारे में पता कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि एयरटेल 5जी सिम को अपने मोबाइल में इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को 5जी मोबाइल फोन की आवश्यकता होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).