एजेंसी न्यूज

एयरटेल ने 5जी के क्लाउड नेटवर्क के लिये आईबीएम, रेड हैट को चुना

समझौते के तहत, एयरटेल खुले मानकों के आधार पर इस क्लाउड प्लेटफॉर्म के हिसाब से अगली पीढ़ी के कोर नेटवर्क, विश्लेषणात्मक उपकरण और नये उपभोक्ता व उद्यम सेवाएं तैयार करेगी।

एयरटेल ने 5जी के क्लाउड नेटवर्क के लिये आईबीएम, रेड हैट को चुना
जमात

नयी दिल्ली, 11 मई दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने 5जी परिचालन तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के अन्य अप्लिकेशन के लिये नया क्लाउड नेटवर्क बनाने के लिये सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों आईबीएम और रेड हैट को चुना है।

समझौते के तहत, एयरटेल खुले मानकों के आधार पर इस क्लाउड प्लेटफॉर्म के हिसाब से अगली पीढ़ी के कोर नेटवर्क, विश्लेषणात्मक उपकरण और नये उपभोक्ता व उद्यम सेवाएं तैयार करेगी।

भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सेखों ने एक बयान में कहा, “भारत की आवश्यकताओं के लिए 5 जी अनुकूल नेटवर्क बनाने के हमारे प्रयास के हिस्से के रूप में, हम आईबीएम और रेड हैट के साथ मिलकर क्लाउड नेटवर्क बनाने को उत्साहित हैं।

क्लाउड-आधारित टेलीकॉम नेटवर्क को कम पूंजी और परिचालन व्यय के साथ कम समय में बड़े पैमाने पर नये अप्लिकेशन के लिये अधिक कुशल माना जाता है।

बयान के अनुसार, भारत की डेटा खपत 2021 तक 70 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक दर से बढ़ने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).