एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में 138 प्रतिशत बढ़कर 26 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 138 प्रतिशत बढ़कर 26 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह वृद्धि ‘सेफ सेकंड अकाउंट’ पेशकश को अपनाने, शहरी क्षेत्र में विविध उपयोग और ग्रामीण व्यापार समाधानों में वृद्धि के कारण है।

जरुरी जानकारी | एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में 138 प्रतिशत बढ़कर 26 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 22 मई एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 138 प्रतिशत बढ़कर 26 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह वृद्धि ‘सेफ सेकंड अकाउंट’ पेशकश को अपनाने, शहरी क्षेत्र में विविध उपयोग और ग्रामीण व्यापार समाधानों में वृद्धि के कारण है।

मार्च तिमाही में कंपनी की आमदनी 34.7 प्रतिशत बढ़कर 726 करोड़ रुपये रही।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा, “वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में, ‘सेफ सेकंड अकाउंट’ पेशकश को अपनाने और उपयोग में तेजी आई, जिससे देश में पसंदीदा ‘डिजिटल-ओनली’ बैंक के रूप में हमारी स्थिति मजबूत हुई।”

बैंक ने कहा कि उसने ‘शहरी परिवहन, बी2बी (अंतर-व्यापारिक) और ग्रामीण व्यवसाय में वृद्धि दर्ज की, जिससे मजबूत क्रमिक वृद्धि और सालाना आधार पर मजबूत प्रदर्शन में योगदान मिला।”

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की आमदनी 47.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,709 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 81.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 63 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).