जरुरी जानकारी | एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने एमएसएमई के लिए ‘सुरक्षा वेतन खाते’ की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए खासतौर से तैयार किए गए ‘सुरक्षा वेतन खाते’ की पेशकश की।

नयी दिल्ली, 15 जून एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए खासतौर से तैयार किए गए ‘सुरक्षा वेतन खाते’ की पेशकश की।

भारत में एमएसएमई क्षेत्र में छह करोड़ से अधिक इकाइयां हैं और भारत की जीडीपी में उनकी 29 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने एक बयान में कहा कि ये इकाइयाँ बड़ी संख्या में अनौपचारिक श्रम शक्ति का इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें वेतन के साथ सामाजिक और स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता है।

बयान में कहा गया, ‘‘सुरक्षा वेतन खाता विशेष रूप से इन उपभोक्ता समूह के लिए तैयार किया गया है। इस अनूठे खाते के जरिए एमएसएमई और अन्य संगठन कैशलेस भुगतान करने में सक्षम होंगे और अपने कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा भी मुहैया करा सकेंगे।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

इस खाते के साथ हॉस्पिकैश बीमा यानि अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में नकद लाभ मुहैया करना, और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा भी दी जाती है।

बैंक ने बयान में बताया कि इस खाते में कोई न्यूनतम राशि रखने की शर्त नहीं है और खाताधारक पूरे भारत में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पांच लाख बैंकिंग केंद्रों से नकद निकासी कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\