एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे हवाई अड्डे पर एयरलाइन को मिली बम की धमकी झूठी निकली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के कार्यालय को ईमेल से बम रखा होने की धमकी मिली, जिसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुणे हवाई अड्डे पर एयरलाइन को मिली बम की धमकी झूठी निकली

पुणे (महाराष्ट्र), एक जुलाई पुणे हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के कार्यालय को ईमेल से बम रखा होने की धमकी मिली, जिसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइन को रविवार देर रात 1.25 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया था, ‘‘हवाई अड्डे और विमानों के आसपास रखे गए बैग में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छिपाकर रखे हुए हैं। आपको इमारत को तत्काल खाली करना होगा...लोग मर जाएंगे।’’

विमानतल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन के एक ग्राहक सेवा अधिकारी ने सुबह करीब 6.45 बजे ईमेल पढ़ा और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), बम खोज एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और स्थानीय पुलिस ने हवाई अड्डा परिसर में और उसके बाहर गहन तलाशी ली।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। धमकी झूठी निकली।’’

उन्होंने बताया कि एयरलाइन के एक कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की साइबर टीम ने ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).