हवाई किराये की सीमाएं उड़ान अवधियों के आधार पर सात भागों में बांटी गयी :पुरी

मंत्री ने बताया कि पहले बैंड में वो उड़ानें होंगी जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है। इनकी किराये की विशेष निम्न और उच्च सीमाएं होंगी।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई यात्रा के किरायों की सीमाएं उड़ान की अवधियों के आधार पर सात बैंड (भागों) में बांटी गयी है और ये 24 अगस्त तक प्रभाव में रहेंगे।

मंत्री ने बताया कि पहले बैंड में वो उड़ानें होंगी जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है। इनकी किराये की विशेष निम्न और उच्च सीमाएं होंगी।

उन्होंने कहा कि किराये की उच्च सीमा के दूसरे, तीसरे,चौथे और पांचवें बैंड में क्रमश: 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट और 120-150 मिनट की अवधि वाली उड़ानें होंगी।

पुरी ने कहा कि छठे और सातवें बैंड में 150-180 मिनट और 180-210 मिनट अवधि वाली उड़ानें होंगी।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद विमानन सचिव पी एस खरोला ने कहा कि 40 प्रतिशत सीटें उड़ानों के लिए निर्धारित हवाई किराये की निम्नतम और अधिकतम सीमाओं के बीच वाले मूल्य पर बुक करनी होंगी।

मंत्री ने कहा कि वह अभी इस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते कि उड़ान परिचालन पूरी तरह कब बहाल होगा।

उन्होंने कहा कि अगर किसी यात्री के फोन में किसी कारण से आरोग्य सेतु ऐप नहीं होगा तो उसे एक स्व-घोषणा पत्र भरकर देना होगा। ऐसे यात्री को विमान में चढ़ने से नहीं रोका जाएगा।

पुरी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिहाज से चलाये जा रहे वंदे भारत मिशन में निजी विमानन कंपनियां भी शामिल होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स