एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में लगातार पांचवें दिन वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुध‍वार को लगातार पांचवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश की खबरें | दिल्ली में लगातार पांचवें दिन वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज

नयी दिल्ली, एक नवंबर दिल्ली में बुध‍वार को लगातार पांचवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 फीसदी दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम सात बजे दिल्ली का एक्यूआई 357 दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई लगातार पांचवे दिन 'बेहद खराब' श्रेणी में रहा जबकि आनंद विहार, बवाना और रोहिणी जैसे कुछ इलाकों में यह 'गंभीर' श्रेणी में प्रवेश कर गया।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).