देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सोमवार को सुबह ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 14 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सोमवार को सुबह ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
शहर में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 86 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार की तरह रविवार को भी 303 रहा। शुक्रवार को यह 346 और बृहस्पतिवार को यह 295 था।
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

