एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को धुंध की एक परत छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इस मौसम में पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा।

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को धुंध की एक परत छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इस मौसम में पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 रहा, जबकि आनंद विहार सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां एक्यूआई 361 रहा।

शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा माना जाता है। एक्यूआई 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).