देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार की शाम छह बज कर 15 मिनट पर 126 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार की शाम छह बज कर 15 मिनट पर 126 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा‘, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
शाम साढ़े पांच बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

