एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई, तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई, तापमान में गिरावट

नयी दिल्ली, 14 मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार को दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। लेकिन अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान ऐसा ही रहेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक, आज सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).