एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में औसत वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में रही तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह “खराब” श्रेणी में दर्ज की गई।

देश की खबरें | गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

नोएडा, 22 फरवरी गाजियाबाद में औसत वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में रही तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह “खराब” श्रेणी में दर्ज की गई।

सरकार की एक एजेंसी की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार दिल्ली के आसपास के पांच उप नगरों में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा अधिक रही।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, शाम चार बजे गाजियाबाद में एक्यूआई 318, ग्रेटर नोएडा में 294, नोएडा में 290, फरीदाबाद में 265 और गुरुग्राम में 296 दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).