एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘संतोषजनक’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार दूसरे दिन 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में कई दिन बारिश हुई है और हवाएं चली हैं।

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘संतोषजनक’

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार दूसरे दिन 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में कई दिन बारिश हुई है और हवाएं चली हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 के साथ 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से तीन डिग्री कम और सामान्य से चार डिग्री कम है।

आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 34.7 डिग्री सेल्सियस था।

दिन के दौरान सापेक्ष आर्द्रता 76 प्रतिशत और 83 प्रतिशत के बीच रही।

मंगलवार के लिए, मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। जून में सात दिनों तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से नीचे रहा और जुलाई में बारिश और हवा के कारण इसमें और सुधार हुआ है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).