देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 32 ने वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की।
एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार तथा शनिवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है और रविवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
आईएमडी ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

