एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी की दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी की दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी की दर्ज की गई

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी की दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शहर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है। इसने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक रात 8 बजे 307 पर पहुंच गया।

विभाग के अनुसार 0-50 के बीच एक सूचकांक को ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).