देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 265 रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

