एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है तथा पूसा क्षेत्र में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर क्षेत्र में 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).