एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, रविवार को बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, रविवार को बारिश के आसार

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में दोपहर चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 431 था। इससे पहले शुक्रवार को यह 415, बृहस्पतिवार को यह 423, बुधवार को 407 और मंगलवार को 402 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में इस वर्ष अब तक 23 बार ऐसा हुआ है जब 24 घंटे की अवधि में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। नवंबर के महीने में ऐसे 11 दिन रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).