देश की खबरें | गुड़गांव में वायु गुणवत्ता सुधरी, गाजियाबाद में बिगड़ी तथा नोएडा एवं फरीदाबाद में खराब रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुड़गांव में शनिवार को वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘‘मध्यम’’ हो गयी जबकि गाजियाबाद में यह ‘‘अत्यंत खराब’’ तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में यह ‘‘खराब’’ रही। यह सरकारी एजेंसी के आंकड़े पर आधारित है।

नोएडा, 27 फरवरी गुड़गांव में शनिवार को वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘‘मध्यम’’ हो गयी जबकि गाजियाबाद में यह ‘‘अत्यंत खराब’’ तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में यह ‘‘खराब’’ रही। यह सरकारी एजेंसी के आंकड़े पर आधारित है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) के अनुसार दिल्ली के आसपास के इन शहरों में प्रदूषक कणों-- पीएम 2.5 और पीएम 10 की की मात्रा अधिक रही।

सूचकांक के अनुसार शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार शनिवार को शाम चार बजे तक पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई गाजियाबाद 307, ग्रेटर नोएडा में 254,नोएडा में 215, फरीदाबाद में 241, और गुडगांव में 165 रहा।

शुक्रवार को यह गाजियाबाद में 252, ग्रेटर नोएडा में 214, नोएडा में 201, फरीदाबाद में 207 और गुड़गांव में 208 था।

सीपीसीबी का कहना है कि वायु गुणवत्ता अधिक समय तक ‘अत्यंत खराब’ रहने से श्वसन संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट