एजेंसी न्यूज

Air India Delhi-Vancouver flight: आखिरकार 22 घंटे की देरी के बाद रवाना हुई एयर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर उड़ान

एयर इंडिया की वैंकूवर को एक जून को जाने वाली उड़ान आखिरकार रविवार सुबह लगभग 22 घंटे की देरी के बाद 3.15 बजे रवाना हुई. एक सूत्र ने यह जानकारी दी.

Air India Delhi-Vancouver flight: आखिरकार 22 घंटे की देरी के बाद रवाना हुई एयर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर उड़ान
Air India Express | Facebook

मुंबई, 2 जून : एयर इंडिया की वैंकूवर को एक जून को जाने वाली उड़ान आखिरकार रविवार सुबह लगभग 22 घंटे की देरी के बाद 3.15 बजे रवाना हुई. एक सूत्र ने यह जानकारी दी. उड़ान शनिवार सुबह 5.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन एक ‘तकनीकी’ समस्या के कारण एयरलाइन को इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा. सूत्र ने कहा, ‘‘एयर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर उड़ान, जिसे शनिवार सुबह रवाना होना था, आखिरकार रविवार सुबह करीब 3.15 बजे रवाना हुई.’’

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को बयान में कहा, ‘‘एआई 185...की उड़ान में तकनीकी मसले के कारण और बाद में चालक दल के अनिवार्य उड़ान ड्यूटी समयसीमा के तहत आने के कारण देरी हुई.’’ पिछले एक सप्ताह में यह कम से कम तीसरी मौका था जब एयर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों को किसी न किसी कारण से अत्यधिक देरी का सामना करना पड़ा. इससे पहले एयरलाइन की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान जिसे बृहस्पतिवार को को लगभग 3:30 बजे प्रस्थान करने था, अगले दिन 9:55 बजे रवाना हुई थी. इसमें लगभग 30 घंटे का विलंब हुआ था. यह भी पढ़ें : Congress Meeting: चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उम्मीदवारों को दिए निर्देश

उड़ान में देरी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के बावजूद टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था. हालांकि, शनिवार को, एयरलाइन ने इसको लेकर खेद जताया और बोइंग 777 विमान की एयर कंडीशनिंग प्रणाली के काम न करने सहित कई कारकों के कारण सैन फ्रांसिस्को उड़ान के भारी विलंब के लिए प्रत्येक यात्री को 350 अमेरिकी डॉलर का यात्रा वाउचर देने की पेशकश की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).