एअर इंडिया की भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी और नेटग्रिड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पदोन्नति दी गयी
नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडल की समिति ने एअर इंडिया लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) भटनागर को उसी स्थान पर अवर सचिव की रैंक और वेतमान प्रदान किया है। वह 1990 बैच की भारतीय रक्षा लेखा सेवा की अधिकारी हैं।
नयी दिल्ली, 12 मई एअर इंडिया की भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी आरती भटनागर और नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड (नेटग्रिड) के प्रमुख आशीष गुप्ता को अवर सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया।
नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडल की समिति ने एअर इंडिया लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) भटनागर को उसी स्थान पर अवर सचिव की रैंक और वेतमान प्रदान किया है। वह 1990 बैच की भारतीय रक्षा लेखा सेवा की अधिकारी हैं।
सीवीओ भ्रष्टाचार रोकने के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग की शाखा के रूप में काम करता है।
नेटग्रिड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुप्ता को भी यही रैंक दिया गया है। वह 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
नेटग्रिड आतंकवादी हमलों को रोकने एवं संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के लिए मजबूत खुफिया सूचना संग्रहण प्रणाली है।
वित्तीय खुफिया इकाई के निदेशक पंकज कुमार मिश्रा को भी अवर सचिव रैंक पर पदोन्नत किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

