देश की खबरें | एअर इंडिया पेशाब मामला : शंकर मिश्रा की नयी हिरासत संबधी पुलिस अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक सत्र अदालत ने एअर इंडिया की एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को पूछताछ के लिए फिर से हिरासत में लेने संबंधी दिल्ली पुलिस की अर्जी पर नोटिस जारी किया है।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी दिल्ली की एक सत्र अदालत ने एअर इंडिया की एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को पूछताछ के लिए फिर से हिरासत में लेने संबंधी दिल्ली पुलिस की अर्जी पर नोटिस जारी किया है।
अदालत ने पुलिस की अर्जी पर मिश्रा को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरज्योत सिंह भल्ला ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने और पुलिस को उनकी हिरासत से इनकार करने के आदेश में संशोधन संबंधी अर्जी पर सुनवाई की।
न्यायाधीश ने पुलिस द्वारा दायर आवेदन पर आरोपी को नोटिस जारी किया और पेशी वारंट भी जारी किया।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोमल गर्ग ने बुधवार को मिश्रा की जमानत याचिका खारिज करते हुए उनके कृत्य को 'बेहद घिनौना और अप्रिय' करार दिया था।
अदालत ने कहा कि इस कृत्य ने लोगों की नागरिक चेतना को झकझोर दिया है और इसकी निंदा करने की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)