जरुरी जानकारी | एयर इंडिया 16 फरवरी से हुबली-मुंबई के बीच उड़ान सेवाओं को बहाल करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया ने 16 फरवरी से हुबली और मुंबई के बीच अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जिसे कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था।

बेंगलुरु, नौ फरवरी एयर इंडिया ने 16 फरवरी से हुबली और मुंबई के बीच अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जिसे कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था।

एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार कंपनी विमान सेवाएं सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होंगी।

एयर इंडिया ने 20 जनवरी 2020 को दोनों शहरों के बीच सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवा शुरू की थी।

हालांकि, दो महीने बाद मुंबई में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद इसे रोक दिया गया।

अब एयर इंडिया ने लगभग एक साल बाद 16 फरवरी से इन सेवाओं को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।

इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय मामलों और कोयला तथा खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने ट्वीट करके दी। उन्होंने एयर इंडिया का आभार जताया और कहा कि उड़ान सेवा से दोनों शहरों के लोगों को फायदा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\