देश की खबरें | एअर इंडिया की पायलट यूनियन ने वेतन में कटौती को लेकर पुरी को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के तनख्वाह में कटौती और अनिवार्य रूप से बिना वेतन के छुट्टी पर भेजने (आईएलडब्ल्यू) योजना जैसे कदमों से कुछ कर्मचारियों पर "विनाशकारी मनोवैज्ञानिक प्रभाव" पड़ने की आशंका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई एअर इंडिया के तनख्वाह में कटौती और अनिवार्य रूप से बिना वेतन के छुट्टी पर भेजने (आईएलडब्ल्यू) योजना जैसे कदमों से कुछ कर्मचारियों पर "विनाशकारी मनोवैज्ञानिक प्रभाव" पड़ने की आशंका है।

यह बात एयरलाइन के पायलटों की एक प्रमुख यूनियन ने मंगलवार को कही।

यह भी पढ़े | नोएडा : 2 दिन में 4194 वाहनों का चालान, 691600 रुपये जुर्माना वसूल : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक्जीक्यूटिव पायलट्स एसोसिएशन (ईपीए) ने विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पत्र लिखकर कहा कि आज की तारीख तक एअर इंडिया के 60 से अधिक पायलट कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

एअर इंडिया ने बुधवार को ऐलान किया था कि जिन कर्मचारियों का कुल मासिक वेतन 25,000 रुपये से ज्यादा है, उनके भत्तों में 50 फीसदी तक की कमी की जाएगी।

यह भी पढ़े | हरियाणा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा ऐलान, पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून बनेगा.

ईपीए ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमारा संघ, बड़े पैमाने पर जबरन वेतन कटौती और अनिवार्य एलडब्ल्यूपी योजना से कुछ कर्मचारियों पर विनाशकारी मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ने की आशंका से चिंतित हैं।

ईपीए ने पायलटों की तनख्वाह में कटौती को "भेदभावपूर्ण, असंगत और मनमाना" बताया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण विमानन क्षेत्र पर काफी असर पड़ा है।

एअर इंडिया ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह किसी भी कर्मचारी को नहीं निकालेगा।

भारत में 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानों का संचालन शुरू हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\