जरुरी जानकारी | एयर इंडिया ने एयरबस को 85 और विमानों का ऑर्डर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयर इंडिया ने परिचालन विस्तार की योजनाओं को देखते हुए एयरबस को 85 और विमानों का ऑर्डर दिया है जिसमें 10 ए350 विमान भी शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयर इंडिया ने परिचालन विस्तार की योजनाओं को देखते हुए एयरबस को 85 और विमानों का ऑर्डर दिया है जिसमें 10 ए350 विमान भी शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि एयरबस को दिए गए 85 विमानों के ऑर्डर में 75 संकरे आकार वाले ए320 शृंखला के विमान हैं जबकि 10 चौड़े आकार वाले ए350 विमान हैं।

इस घटनाक्रम पर एयर इंडिया और एयरबस की तरफ से कोई भी टिप्पणी नहीं आई है।

यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस ने बुधवार को कहा था कि उसे इस साल सितंबर तक 667 विमानों के लिए ऑर्डर मिले हैं। उसे इनमें से एक ऑर्डर पांच सितंबर को 85 विमानों के लिए मिला था लेकिन उसने एयरलाइन का नाम उजागर नहीं किया था।

सूत्रों के मुताबिक, बोइंग को 85 विमानों का यह ऑर्डर एयर इंडिया ने ही दिया है।

एयर इंडिया ने फरवरी, 2023 में एयरबस और बोइंग को कुल 470 विमानों के ऑर्डर दिए थे। एयरलाइन ने एयरबस से 250 विमानों की खरीद के ऑर्डर देते हुए कहा था कि उसके पास और विमान खरीदने का विकल्प भी होगा।

सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया ने 85 और विमानों का ऑर्डर देकर इस विकल्प का इस्तेमाल किया है।

जनवरी, 2022 में सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथों में लेने के बाद से ही टाटा समूह इसके परिचालन के विस्तार एवं पुनर्गठन की कोशिशों में लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट