एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एयर इंडिया ने एयरबस को दिये 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने इस साल एयरबस को दिये 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव किया है। इसके तहत अब ए321 नियो विमानों की संख्या अधिक होगी।

जरुरी जानकारी | एयर इंडिया ने एयरबस को दिये 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव किया

मुंबई, छह दिसंबर टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने इस साल एयरबस को दिये 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव किया है। इसके तहत अब ए321 नियो विमानों की संख्या अधिक होगी।

एयरबस के साथ 250 विमानों के ऑर्डर के तहत एयरलाइन को अपेक्षाकृत छोटे आकार (नैरोबॉडी) के 210 ए320 विमानों का अधिग्रहण करना था। इसमें 140 ए320 नियो और 70 ए 321 नियो शामिल थे। शेष 40 बड़े आकार के ए350 विमान थे। इसमें छह ए350-900 और 34 ए350-1000 शामिल थे।

सूत्र ने कहा कि एयर इंडिया ने एयरबस के साथ ऑर्डर में बदलाव किया है और अब 140 ए321 नियो और 70 ए320 नियो का अधिग्रहण करेगी। साथ ही 40 ए350 के ऑर्डर में भी बदलाव किया है।

इस बारे में पूछे जाने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम व्यावसायिक जरूरतों और अवसरों के आधार पर नियमित रूप से अपनी ऑर्डरबुक की समीक्षा करते हैं...।’’

इस संदर्भ में एयरबस ने कहा, ‘‘यह हमारे ग्राहकों पर निर्भर है कि वे अपनी रणनीति का खुलासा करें।’’

टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने इस साल एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का ऑर्डर दिया था। यह ऑर्डर 70 अरब डॉलर का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).