एजेंसी न्यूज

एअर इंडिया ने विमानन मंत्री की सलाह के बाद बंद की उड़ानों की टिकट बुकिंग

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को विमानन कंपनियों को सलाह दी थी कि यात्री उड़ानें शुरू करने के बारे में सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही वे टिकटों की बुकिंग शुरू करें।

एअर इंडिया ने विमानन मंत्री की सलाह के बाद बंद की उड़ानों की टिकट बुकिंग
जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने विमानन मंत्री की सलाह के बाद सभी उड़ानों के लिये टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को विमानन कंपनियों को सलाह दी थी कि यात्री उड़ानें शुरू करने के बारे में सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही वे टिकटों की बुकिंग शुरू करें।

पुरी की सलाह से कुछ घंटे पहले एयर इंडिया ने कहा था कि उसने चार मई से चुनिंदा घरेलू मार्गों तथा एक जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है।

कंपनी के अधिकारियों ने रविवार को बताया, ‘‘हमने सभी अग्रिम बुकिंग बंद कर दी है। कोई भी यात्री जिन्होंने टिकट बुक किया हो और संबंधित उड़ान रद्द हो जाये तो ऐसे में उक्त यात्री को बाद में टिकट बुक करने के लिये क्रेडिट वाउचर दिया जायेगा।’’

हालांकि, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने चार मई के बाद की उड़ानों के लिये टिकटों की बुकिंग बंद नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).