देश की खबरें | पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से बृहस्पतिवार को एअर इंडिया और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से बृहस्पतिवार को एअर इंडिया और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एअर इंडिया ने बताया कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिमी एशिया को जोड़ने वाली उड़ानें अब वैकल्पिक विस्तारित मार्गों से होकर गुजरने की संभावना है।

वहीं इंडिगो ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पड़ोसी देश ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय विमानों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं करने देगा।

एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सभी भारतीय विमानन कंपनियों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध की घोषणा के कारण ऐसी संभावना है कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिमी एशिया जाने वाली या वहां से आने वाली एअर इंडिया की कुछ उड़ानें वैकल्पिक विस्तारित मार्ग का उपयोग करेंगी।

विमानन कंपनी ने कहा, “एअर इंडिया अप्रत्याशित तरीके से हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यह हमारे नियंत्रण से बाहर है।”

इंडिगो ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र बंद करने की अचानक घोषणा के कारण हमारी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

कंपनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ हम समझ सकते हैं कि इससे (हवाई क्षेत्र बंद होने से) असुविधा हो सकती है और हमारी टीमें आपको जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल