देश की खबरें | वायुसेना अधिकारी हमला: सिद्धरमैया ने कानून के मुताबिक दिया कार्रवाई का आश्वासन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने यहां वायुसेना के एक अधिकारी और एक कॉल सेंटर कर्मचारी के बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से कानून के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है, चाहे संबंधित व्यक्ति विंग कमांडर हो या कोई और।
मांड्या (कर्नाटक), 22 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने यहां वायुसेना के एक अधिकारी और एक कॉल सेंटर कर्मचारी के बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से कानून के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है, चाहे संबंधित व्यक्ति विंग कमांडर हो या कोई और।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने शिकायत दी है तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अधिकारियों से कहा है कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए, चाहे वह कोई भी हो। (भले ही वह) विंग कमांडर हो या कोई और। मैंने कानून के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।’’
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ‘रोड रेज’ की घटना में एक कॉलसेंटर कर्मी की शिकायत पर वायुसेना के 40 वर्षीय एक अधिकारी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आपराधिक धौंसपट्टी, जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसी घटना में पहले वायुसेना अधिकारी की शिकायत पर कॉलसेंटर कर्मी को गिरफ्तार किया गया था।
वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने सोमवार को एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह खून से लथपथ दिख रहे थे। उन्होंने दावा किया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ कार से हवाई अड्डा जा रहे थे, तब उन पर कॉल सेंटर के एक कर्मचारी ने हमला किया। यह हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था।
पुलिस ने बाद में बोस की पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता की शिकायत के आधार पर कॉल सेंटर कर्मचारी विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया ।
हालांकि, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला है कि बोस ने भी कुमार पर हमला किया था। वायरल हुए फुटेज में बोस कुमार को नीचे गिराते और बार-बार लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

