देश की खबरें | वायुसेना ने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में बल की ‘नकारात्मक’ छवि दिखाने पर आपत्ति जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायु सेना ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में बल के ‘अनुचित नकारात्मक’ चित्रण पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त भारतीय वायु सेना ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में बल के ‘अनुचित नकारात्मक’ चित्रण पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Sewer Infection: सीवर से संक्रमण का है कितना है खतरा, जानें स्वास्थ्‍य विशेषज्ञों से.

यह फिल्म बुधवार को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुयी।

यह फिल्म भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है जो 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं। इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के धरावी में 9 नए मरीज पाए गए: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' के उन कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को एक पत्र लिखा है जिनमें उसे अनुचित रूप से नकारात्मक ढंग से चित्रित किया गया है।"

सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने कुछ वेब सीरीज में सशस्त्र बलों के जवानों के चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सीबीएफसी को पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा कि यह आग्रह किया गया था कि प्रोडक्शन हाउस को सेना से जुड़े किसी विषय पर फिल्म, वृत्तचित्र या वेब सीरीज का प्रसारण करने से पहले मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की सलाह दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों का ‘अपमानजनक चित्रण’ किए जाने के संबंध में मंत्रालय को कुछ शिकायतें मिली थीं।

सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी विचार के लिए पत्र भेजा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\