होशियारपुर में आपात स्थिति में उतरा वायु सेना का हेलीकाप्टर, दोनों पायलट सुरक्षित
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
होशियारपुर (पंजाब), 17 अप्रैल भारतीय वायु सेना के एक अपाचे हेलीकाप्टर को शुक्रवार को तकनीकी खामियों की वजह से जिले के बुधावर गांव के एक खेत में आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों पायलट- फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनूप और फ्लाइट लेफ्टिनेंट रजत सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।
हेलीकाप्टर ने पठानकोट से उड़ान भरी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

