देश की खबरें | यूक्रेन में फंसे 170 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर एशिया इंडिया की उड़ान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एयर एशिया इंडिया की एक निकासी उड़ान शनिवार तड़के यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए 170 भारतीयों को लेकर रोमानिया के सोकेवा से दिल्ली पहुंची। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच मार्च एयर एशिया इंडिया की एक निकासी उड़ान शनिवार तड़के यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए 170 भारतीयों को लेकर रोमानिया के सोकेवा से दिल्ली पहुंची। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत यह एयर एशिया इंडिया द्वारा संचालित पहली निकासी उड़ान थी।

अधिकारी ने बताया कि एयर एशिया इंडिया का एक विमान रोमानिया के सोकेवा से दुबई होते हुए शनिवार तड़के चार बजे 170 भारतीयों को लेकर दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा।

अधिकारी के मुताबिक, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने हवाईअड्डे पर यात्रियों की अगवानी की।

अधिकारी के अनुसार, एयर एशिया इंडिया का एयरबस ए320 नियो विमान शुक्रवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली से दुबई के रास्ते अपनी मंजिल की ओर रवाना हुआ था और स्थानीय समयानुसार शाम 6.45 बजे इसने रोमानिया के सोकेवा से स्वदेश वापसी की उड़ान भरी।

विमानन कंपनी ने कहा कि वह कुछ और निकासी उड़ानों के संचालन पर विचार कर रही है।

यू्क्रेनी हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से ही बंद है। ऐसे में भारत यूक्रेन के पड़ोसी देशों-रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिये अपने नागरिकों को निकाल रहा है।

एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, गो फर्स्ट, स्पाइसजेट और एयर एशिया इंडिया द्वारा संचालित निकासी उड़ानों के अलावा भारतीय वायुसेना भी यूक्रेन से फंसे भारतीयों को वापस लाने में सरकार की मदद कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान