देश की खबरें | सतत, समावेशी व डिजिटल अर्थव्यवस्था के निर्माण का लक्ष्य: उपराज्यपाल ने नये मास्टर प्लान पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली का 'मास्टर प्लान 2041' इस साल अधिसूचित किया जाएगा और जोर दिया कि एक सतत, समावेशी, लचीली, हरित और डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण शहर के विकास के दृष्टिकोण के केंद्र में रहेगा।

नयी दिल्ली, दो मार्च उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली का 'मास्टर प्लान 2041' इस साल अधिसूचित किया जाएगा और जोर दिया कि एक सतत, समावेशी, लचीली, हरित और डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण शहर के विकास के दृष्टिकोण के केंद्र में रहेगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के दिल्ली राज्य वार्षिक सत्र 2021-22 को संबोधित करते हुए बैजल ने यह भी कहा कि दिल्ली के मास्टर प्लान में पहली बार 'रात्रिकालीन अर्थव्यवस्था' को भी शामिल किया गया है, जोकि एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप है जिसके कई सकारात्मक नतीजे आ सकते हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा, '' इससे रात्रिकालीन होने वाली गतिविधियों जैसे सांस्कृतिक मनोरंजन गतिविधियां, रसद और कुछ उद्योगों को लाभ मिल सकता है। इससे काम करने के समय में भी बदलाव होगा, जिससे सड़कों पर भी भीड़ घटेगी।''

उन्होंने कहा कि दिल्ली का मास्टर प्लान 2041 इस तरह तैयार किया गया दस्तावेज है, जिसे आम आदमी भी आसानी से समझ सकता है। बैजल ने कहा कि ये पर्यावरणीय स्थिरता, गुणवत्तापूर्ण रहन-सहन के साथ ही आर्थिक एवं सांस्कृतिक जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित करता है।

बैजल ने कहा कि ये मास्टर प्लान सस्ते आवास, प्रदूषण मुक्त वातावरण, अतंर-शहरी आवागमन एवं परिवहन, पेयजल आपूर्ति और आथिक मजबूती देने समेत कई क्षेत्रों की चिंता को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

गौरतलब है कि दिल्ली के मास्टर प्लान का मसौदा जून में सार्वजनिक किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\