शिमला, 27 नवंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने मार्च 2026 तक राज्य को हरित ऊर्जा वाला राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह भी कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श करके उचित समय पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से उनकी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा प्रदेश बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने कहा कि 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना का पहला चरण शुरू हो गया है जिसके तहत ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
सुक्खू ने कहा कि परिवहन विभाग को अब तक इस संबंध में करीब 70 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं।
उन्होंने गुरु पर्व के अवसर पर शिमला में गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेका और अपने संदेश में कहा, ‘‘गुरु नानक देव ने समाज के वंचित तबकों के उत्थान के लिए अथक काम किया था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY