देश की खबरें | एम्स सर्वर हमला : दिल्ली पुलिस ने चीन, हांगकांग के ‘आईपी एड्रेस’ की जानकारियां मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ इकाई ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखकर एम्स सर्वर हमला मामले की जांच के सिलसिले में चीन और हांगकांग की ईमेल आईडी के ‘आईपी एड्रेस’ के बारे में इंटरपोल से जानकारियां मांगने को कहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ इकाई ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखकर एम्स सर्वर हमला मामले की जांच के सिलसिले में चीन और हांगकांग की ईमेल आईडी के ‘आईपी एड्रेस’ के बारे में इंटरपोल से जानकारियां मांगने को कहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई इंटरपोल के विषयों के लिए भारत की नोडल एजेंसी है।

सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के सर्वर पर हमले के तार चीन और हांगकांग से जुड़े होने का संदेह है। मामले में और जानकारियां मांगी गयी हैं, जिन्हें चीन तथा हांगकांग स्थित कंपनियों से हासिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि एम्स, दिल्ली को कथित तौर पर 23 नवंबर को एक साइबर हमले का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसके सर्वर ठप हो गए थे। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने 25 नवंबर को इस सिलसिले में जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया था।

जांच एजेंसियों की सलाह पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन), दिल्ली साइबर अपराध विशेष शखा, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, खुफिया ब्यूरो, सीबीआई और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

हमले से अस्पताल में सेवाएं प्रभावित हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड