जरुरी जानकारी | एआईआईबी को नवोन्मेषी वित्तपोषण माध्यम, अधिक निजी पूंजी जुटाने पर ध्यान देना चाहिए: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) को नवोन्मेषी वित्तीय मॉडल के अधिक प्रावधान की कोशिश करनी चाहिए और निजी पूंजी जुटाने के प्रयासों को बढ़ाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) को नवोन्मेषी वित्तीय मॉडल के अधिक प्रावधान की कोशिश करनी चाहिए और निजी पूंजी जुटाने के प्रयासों को बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने एआईआईबी प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी बैठक में कहा कि भारत निवेश बैंक के नये वित्तपोषण मॉडल और प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित संचालन में अपनी भूमिका निभा सकता है।

एआईआईबी प्रतिनिधिमंडल में उसके निदेशक मंडल के 11 अधिकारी शामिल थे।

सीतारमण ने कहा कि बहुपक्षीय संस्थान को जलवायु अनुकूलन और इसकी मजबूती, बुनियादी ढांचा विकास, ऊर्जा सुरक्षा और शहरी विकास के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अपने निवेश को व्यापक बनाना चाहिए। सीतारमण एआईआईबी बोर्ड की गवर्नर भी हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वित्त मंत्री ने कहा कि एआईआईबी को भारत के अगली पीढ़ी के सुधारों के लिए समर्थन देना चाहिए।

सीतारमण ने सुझाव दिया कि एआईआईबी को नये वित्तीय माध्यमों और मॉडल के अधिक प्रावधान की कोशिश करनी चाहिए तथा निजी पूंजी जुटाने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने इस संबंध में एआईआईबी को भारत के पूर्ण समर्थन और सहयोग का भरोसा दिलाया।

सीतारमण ने बताया कि भारत बहुपक्षीय विकास बैंकों में प्रशासन संबंधी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल बदलाव का भारत का अनुभव समावेशी विकास के लिए डिजिटल समाधान का उपयोग करने के इच्छुक देशों के लिए एक मॉडल के रूप में काम कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\