एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इस सत्र की आई लीग विजेता के सीधे आईएसएल में प्रवेश पर एआईएफएफ का फैसला बाकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को यह फैसला करने में अभी और समय लगेगा कि इस साल की आई लीग चैम्पियन टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले सत्र के लिये सीधे क्वालीफाई करेगी या नहीं क्योंकि इस मामले पर लीग के नियमों में कुछ कमियां हैं।

देश की खबरें | इस सत्र की आई लीग विजेता के सीधे आईएसएल में प्रवेश पर एआईएफएफ का फैसला बाकी

नयी दिल्ली, चार नवंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को यह फैसला करने में अभी और समय लगेगा कि इस साल की आई लीग चैम्पियन टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले सत्र के लिये सीधे क्वालीफाई करेगी या नहीं क्योंकि इस मामले पर लीग के नियमों में कुछ कमियां हैं।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के साथ और शेयरधारकों की सहमति से 2019 में स्वीकृत किये गये ‘रोडमैप’ के अनुसार इस सत्र (2022-23) और अगले साल (2023-24) की आई लीग चैम्पियन टीम को आईएसएल के शीर्ष टीयर में अगले सत्र में सीधे प्रवेश मिलना था।

आईएसएल में ‘प्रोमोशन’ और ‘रेलीगेशन’ प्रणाली 2024-25 सत्र से शुरू होनी थी।

एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इसकी विधिक टीम आई लीग नियमों को देख रही है और कुछ ही दिनों में इस मुद्दे पर फैसला करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार (आई लीग मुद्दों) के नियमों पर फैसला हो जाये तो बतायेंगे। हमारी विधिक टीम इस पर काम कर रही है और कुछ ही दिनों में हम इस पर फैसला करेंगे। ’’

यह पूछने पर कि वह किस दिशानिर्देशों का जिक्र कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘हर प्रतियोगिता के नियम होते हैं। यह एक संपूर्ण दस्तावेज है जिसमें सभी दायित्व, जिम्मेदारियां, प्रशासन, संरचना, वित्तीय दायित्व मौजूद होते हैं। ’’

आई लीग 12 नवंबर से शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).