देश की खबरें | एआईएफएफ चुनाव दो सितंबर को , नामांकन बृहस्पतिवार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति के चुनाव दो सितंबर को होंगे और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी ।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति के चुनाव दो सितंबर को होंगे और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी ।

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को प्रशासकों की समिति को बर्खास्त करते हुए एआईएफएफ चुनाव एक सप्ताह के लिये टाल दिये थे ।

इसके बाद निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने नयी सूचना जारी की जिसमें नये सिरे से तारीख दी गई है ।

विभिन्न पदों के लिये नामांकन बृहस्पतिवार से शनिवार तक दाखिल किये जा सकते हैं और इनकी छंटनी 28 अगस्त को होगी । नामांकन वापिस लेने की तारीख 29 अगस्त है जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी अंतिम सूची तैयार करके उसे 30 अगस्त को एआईएफएफ की वेबसाइट पर डालेंगे ।

चुनाव दो सितंबर को दिल्ली में एआईएफएफ मुख्यालय पर होंगे और नतीजे दो या तीन सितंबर को घोषित होंगे ।

फीफा ने 16 अगस्त को भारत को करारा झटका देते हुए तीसरे पक्ष के गैर जरूरी दखल का हवाला देकर एआईएफएफ को निलंबित कर दिया था और यह भी कहा था कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में अंडर 17 महिला विश्व कप का आयोजन नहीं हो सकता ।

अंडर 17 महिला विश्व कप 11 से 30 अक्टूबर के बीच होना है ।

न्यायालय ने सोमवार को कहा कि भारत में अंडर 17 महिला विश्व कप के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) द्वारा एआईएफएफ पर लगाया निलंबन रद्द कराने के लिये अपने पूर्व आदेश में बदलाव किया है ।

न्यायालय ने 18 मई को राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल की अध्यक्षता वाली प्रबंध समिति को हटाकर तीन सदस्यीय समिति की नियुक्ति की थी जिसमें दवे के अलावा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाय कुरैशी, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भास्कर गांगुली थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान