देश की खबरें | एआईएफएफ और आईएमटी गाजियाबाद ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने फुटबॉल के क्षेत्र में शोध, अध्ययन और ‘डाटाबेस’ तैयार करने के लक्ष्य के साथ गाजियाबाद के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (आईएमटी)’ के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर सोमवार को हस्ताक्षर किए।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने फुटबॉल के क्षेत्र में शोध, अध्ययन और ‘डाटाबेस’ तैयार करने के लक्ष्य के साथ गाजियाबाद के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (आईएमटी)’ के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर सोमवार को हस्ताक्षर किए।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईएमटी गाजियाबाद देश का पहला उच्च शिक्षा संस्थान है जहां खेलों में अनुसंधान, अध्ययन और ‘डाटाबेस’ तैयार करने के लिए पहला ‘‘खेल अनुसंधान केंद्र’’ स्थापित किया गया।

इस खेल अनुसंधान केंद्र की कमान युवा लेखक एवं खेल शोधकर्ता डॉ. कनिष्क पांडे को सौंपी गई।

डॉ. पांडे के एमओयू के संदर्भ में कहा, ‘‘आईएमटी संस्थान और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को हमारे खेल अनुसंधान केंद्र को यह जिम्मेदारी सौंपने पर गर्व है। 2047 में भारत को फुटबॉल महाशक्ति बनाने में आईएमटी गाजियाबाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ मिलकर न सिर्फ चरणबद्ध योजनाएं तैयार करेगा बल्कि उन्हें लागू करने में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।’’

एआईएफएफ की ओर से एमओयू पर उसके महासचिव डॉ. शाजी प्रभाकरन और आईएमटी गाजियाबाद की ओर से उसके निदेशक डॉ. विशाल तलवार ने हस्ताक्षर किए।

इस एमओयू का उद्देश्य भारत को विश्व स्तर पर फुटबॉल की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शोध, गहन अध्ययन और ‘डाटाबेस’ तैयार करना है जिससे कि दीर्घकालिक योजना बनाईं जा सके और उन्हें लागू किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान